मुख्य सामग्री पर जाएं

वैधानिक

धनवापसी एवं रद्दीकरण नीति

यह नीति परामर्श शुल्क पर लागू है। धनवापसी का नियम नियम एवं शर्तों के खंड 5 से शब्दशः लिया गया है।

  1. 1. यह नीति किस पर लागू है

    सार्थक भारत केवल सेवा प्रदान करता है: शासकीय योजनाओं हेतु परामर्श, पात्रता जाँच, दस्तावेजीकरण, आवेदन दर्ज कराना एवं ट्रैकिंग। संस्था कोई वस्तु नहीं बेचती, न ही कोई सामान भेजती है। इसलिए वस्तु वापसी (Return), अदला-बदली (Exchange) अथवा शिपिंग से संबंधित कोई नीति लागू नहीं होती। यह नीति केवल परामर्श शुल्क पर लागू है।

  2. 2. रद्दीकरण (Cancellation)

    आवेदन के 7 दिनों के भीतर रद्दीकरण का अनुरोध किया जा सकता है, बशर्ते संस्था की ओर से सेवा प्रारंभ न की गई हो। सेवा प्रारंभ हो जाने के बाद रद्दीकरण संभव नहीं है।

  3. 3. धनवापसी (Refund)

    यदि संस्था की ओर से सेवा प्रारंभ ही नहीं की गई हो, तो आवेदन के 7 दिनों के भीतर परामर्श शुल्क की वापसी हेतु अनुरोध किया जा सकता है। सेवा दे दिए जाने के बाद (पात्रता जाँच, दस्तावेजीकरण अथवा आवेदन दर्ज हो जाने पर) शुल्क वापसी योग्य नहीं है, क्योंकि यह शुल्क सेवा के बदले है — परिणाम के बदले नहीं। सरकारी विभाग द्वारा आवेदन अस्वीकृत होना धनवापसी का आधार नहीं है।

  4. 4. धनवापसी की प्रक्रिया एवं समय

    धनवापसी स्वीकृत होने पर राशि 15 दिनों के भीतर उसी माध्यम से लौटाई जाएगी जिससे भुगतान किया गया था। संस्था नकद में धनवापसी नहीं करती। स्वैच्छिक योगदान, जो योजना स्वीकृत होने के बाद स्वेच्छा से दिया जाता है, वापसी योग्य नहीं है।

  5. 5. अनुरोध कैसे करें

    धनवापसी अथवा रद्दीकरण हेतु संस्था के दूरभाष क्रमांक 9399593559 पर संपर्क करें। अनुरोध करते समय भुगतान की रसीद क्रमांक एवं आवेदन का विवरण साथ रखें। प्रत्येक अनुरोध का उत्तर लिखित रूप में दिया जाएगा।

अपनी पंचायत में सार्थक भारत की शुरुआत करें

चाहे आप सेवा लेना चाहते हों या सार्थक पंचायत मित्र (SPM) / शहरी वार्ड मित्र (SWM) बनना, पहली बातचीत एक फ़ोन कॉल से शुरू होती है।