मुख्य सामग्री पर जाएं

एक पंजीकरण, पांच इकाइयां

पांच इकाइयां, एक ही ज़िम्मेदारी

सार्थक भारत (SB) मुख्य संस्था है। उसकी पांचों इकाइयां SB के एक ही Udyam पंजीकरण के भीतर काम करती हैं, पर हर एक का उद्देश्य अलग और स्पष्ट है।

SBमुख्य संस्था

सार्थक भारत

शासकीय योजना सेवा

कागज़ी दस्तावेज़ों और फाइलों के ढेर

केंद्र व राज्य की योजनाएं जानकारी के अभाव में अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पातीं। SB परामर्श, पात्रता जांच, दस्तावेज़ीकरण और ट्रैकिंग सेवा देता है। SJS और ग्राम पंचायत प्रमुख (GPP) के माध्यम से हर परिवार का बायोडाटा व आवश्यकता-विश्लेषण कर, बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की सेवा-सम्मान सुनिश्चित करते हुए हर परिवार को सार्थक भारत परिवार (SBP) में शामिल किया जाता है।

  • पात्रता जांच और योजना की पहचान
  • दस्तावेज़ीकरण और आवेदन दर्ज कराना
  • नतीजा आने तक ट्रैकिंग

SJSइकाई 1

सार्थक जातीय संघ

जाति-वार परिवार पंजीकरण

एक गाँव में इकट्ठा महिलाओं और बच्चों का समूह

सार्थक पंचायत मित्र (SPM) एवं शहरी वार्ड मित्र (SWM) के माध्यम से हर GPP अपनी जाति के सभी परिवार-मुखियाओं का मोबाइल नंबर, सदस्यों के नाम, उम्र, शिक्षा, व्यवसाय, आय और आवश्यकता का विवरण रजिस्टर में दर्ज करता है, ताकि योजनाएं प्रत्येक जाति के एवं प्रत्येक परिवार के, प्रत्येक सदस्य तक पहुंचें और हर जाति-समाज संगठित रूप से SJS बने।

  • परिवार-मुखिया का सत्यापित संपर्क विवरण
  • शिक्षा, व्यवसाय, आय और आवश्यकता का विश्लेषण
  • DPDP अधिनियम 2023 के अनुरूप लिखित सहमति

SBPSSइकाई 2

सार्थक भारत परिवार संचालन समिति

संयुक्त संचालन समिति

छप्पर वाले घरों के बाहर एकत्रित लोगों का समूह

SB और SJS को सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए जाति प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों (स्वैच्छिक, अनिवार्य नहीं) के संयुक्त तत्वावधान में संचालन समितियां गठित की जाती हैं: ग्रामीण निकायों में वार्ड से लोकसभा क्षेत्र तक आठ स्तर पर, तथा शहरी निकायों (NP, NPP, NPN) में वार्ड से नगर निगम तक। ये समितियां योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ की सतत निगरानी के लिए। प्रत्येक स्तर की संचालन समिति में पांच पदाधिकारी, पांच कार्यकारिणी सदस्य एवं न्यूनतम 10 साधारण सदस्यों की टीम खड़ी होगी, ताकि केवल अध्यक्ष ही सर्वेसर्वा न हो।

  • ग्रामीण निकायों में वार्ड से लोकसभा क्षेत्र तक आठ स्तर
  • शहरी निकायों (NP, NPP, NPN) में वार्ड से नगर निगम तक समितियां
  • हर स्तर पर 5 पदाधिकारी, 5 कार्यकारिणी एवं 10+ साधारण सदस्य
  • हर निर्णय सामूहिक, लिखित एवं संयुक्त हस्ताक्षर से पारित

समिति गठन

प्रत्येक स्तर की संचालन समिति में कौन-कौन

हर स्तर पर एक पूरी टीम खड़ी होगी, इसलिए कि निर्णय एक व्यक्ति का न रहे, समिति का हो।

5
पदाधिकारीअध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष
5
कार्यकारिणी सदस्यसमिति के निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु
10+
साधारण सदस्यन्यूनतम दस, निर्णय में इनकी सहमति भी आवश्यक

समिति द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह इस कार्यकारिणी का सामूहिक निर्णय होगा। निर्णय लिखित रूप से, पदाधिकारी, कार्यकारिणी एवं साधारण सदस्यों की सहमति तथा संयुक्त हस्ताक्षर से पारित किया जाएगा, ताकि केवल अध्यक्ष ही सर्वेसर्वा न हो।

SBPSS की संचालन संरचना: ग्रामीण एवं शहरी

ग्रामीण निकायों में वार्ड से लोकसभा क्षेत्र तक आठ स्तर, और शहरी निकायों में वार्ड से नगर निगम तक। हर स्तर पर जाति प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त समिति।

  1. ग्राम पंचायत वार्ड

    वार्ड के जाति प्रमुख तथा वार्ड पंच, भूतपूर्व पंच, सरपंच एवं उपसरपंच

  2. ग्राम पंचायत

    GPP, सरपंच, उपसरपंच, पूर्व सरपंच एवं पंच

  3. BDC क्षेत्र

    वर्तमान/पूर्व BDC सदस्य, सरपंच, पंच, GPP, गणमान्य नागरिक

  4. जनपद पंचायत क्षेत्र

    वर्तमान/पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, BDC, सरपंच, उपसरपंच, पंच, GPP

  5. DDC क्षेत्र

    वर्तमान/पूर्व DDC सदस्य, पूर्व BDC सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंच, GPP

  6. जिला पंचायत क्षेत्र

    वर्तमान एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, DDC, BDC आदि

  7. विधानसभा क्षेत्र

    वर्तमान/पूर्व विधायक, DDC, BDC, सरपंच आदि जनप्रतिनिधि व GPP

  8. लोकसभा क्षेत्र

    वर्तमान/पूर्व सांसद, विधायक, DDC, BDC, सरपंच आदि जनप्रतिनिधि व GPP


SDMइकाई 3

सार्थक डिजिटल मीडिया

सार्थक भारत का प्रवेश द्वार

सार्थक डिजिटल मीडिया सार्थक भारत का प्रवेश द्वार है। इसमें सार्थक भारत के जितने भी प्रोग्राम्स हैं, कार्य हैं, सेवाएं हैं, उसको बताया गया है, उसके बारे में कौन सा प्रोग्राम कैसे होगा? कहां से होगा? उसके लिए क्या एबिलिटीज हैं? क्या नियम हैं? इन सब बातों/कामों अर्थात शासकीय योजनाएं/ लोन स्कीम्स आदि के बारे में वीडियो बना कर लोगों को मार्गदर्शन/ मदद दी जाएगी। इसमें हमारे सार्थक भारत की वेबसाइट का लिंक दिया रहेगा, उस लिंक के माध्यम से ही कोई सार्थक भारत की वेबसाइट में पहुंचेंगे, इसमें जितने भी प्रकार के सोशल मीडिया हैं: जैसे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ग्रुप, आदि हमारे SDM के अभिन्न अंग होंगे।

  • सार्थक भारत के प्रोग्राम, कार्य और सेवाओं की जानकारी
  • शासकीय योजनाओं और लोन स्कीम्स पर मार्गदर्शन वीडियो
  • यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप, वेबसाइट के लिंक के साथ

वेबसाइटइकाई 4

सार्थक भारत वेबसाइट

जानकारी का मुख्य स्थान

sarthak-bharat.com पर सार्थक भारत की हर जानकारी खुले रूप में है: सहायता और लोन योजनाएं, सेवाएं, SPM / SWM भर्ती का आवेदन, नियम, शुल्क और रसीद। ऐप का लिंक भी वेबसाइट से ही मिलेगा।

  • सहायता और लोन योजनाओं की जानकारी
  • SPM / SWM आवेदन और क्विज़
  • नियम, शुल्क और रसीद खुले रूप में

ऐपइकाई 5

सार्थक भारत ऐप

काम का एक ही स्थान

दीवार के सामने खड़ा एक व्यक्ति मोबाइल फ़ोन देखते हुए

सार्थक भारत का ऐप अभी बन रहा है। कार्यकर्ता भर्ती का आवेदन और क्विज़ वेबसाइट पर होते हैं; ऐप में नियुक्ति पत्र, और परिवारों का विवरण, उनकी ज़रूरतें, आवेदन, दस्तावेज़ और ट्रैकिंग का काम होगा। ऐप पहले हिंदी और अंग्रेज़ी में आएगा।

  • नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र
  • परिवारों का विवरण, ज़रूरतें, आवेदन और ट्रैकिंग
  • पहले हिंदी और अंग्रेज़ी, फिर अन्य भारतीय भाषाएं

अपनी पंचायत में सार्थक भारत की शुरुआत करें

चाहे आप सेवा लेना चाहते हों या सार्थक पंचायत मित्र (SPM) / शहरी वार्ड मित्र (SWM) बनना, पहली बातचीत एक फ़ोन कॉल से शुरू होती है।